ज़िन्दगी में यही देखना ज़रूरी नहीं है कि कौन हमारे आगे है या कौन हमारे पीछे। कभी यह भी देखना चाहिये कि हम किसके साथ हैं, और कौन हमारे साथ है.!
जीवन में दो व्यक्ति जीवन को नई दिशा दे जाते हैं, एक वो जो मौक़ा देते है और दूसरा वो जो धोखा देते हैं !!
दूसरे का बुरा सोचने में, उनका अनिष्ट चाहने में कुछ लाभ भी नहीं होता अपितु अपनी ही हानि होती है। देखने में हमें चाहे कुछ लाभ प्रतीत होता हो परन्तु वास्तव में हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में एक महान क्षति पहुँचती है।
उदाहरण के लिये आप मान लीजिये कि दो भाई हैं उनमें से एक के पास बड़ी धन राशि है और दूसरा भी धनी परन्तु कुकर्मी है। वह अपने भाई की धन राशि को देखकर मन ही मन कुढ़ता है उसका अनिष्ट सोचता है। इसके लिये वह उसके घर चोरी करता है और उसकी हत्या करके उसके धन पर अपना अधिकार जमा लेता है तथा अपार धन राशि की प्राप्ति पर मन ही मन बहुत प्रसन्न होता है।
परन्तु वास्तव में यदि देखा जाय तो वह अपने को घोर संकट में डाल देता है। सदैव उसको डर लगा रहता है, आत्मा धिक्कारती रहती है, पकड़े जाने का डर हमेशा बना रहता है। वह प्रत्येक व्यक्ति को संदेहात्मक दृष्टि से देखने लगता है। अपनी सबसे बड़ी हानि तो वह यह करता है। कि अपने भाई को जो उसका एक हाथ था, खो बैठता है। अब आप ही सोच सकते हैं कि उसे लाभ हुआ या हानि? इसी प्रकार अनेक ऐसे ज्वलन्त उदाहरण दिये जा सकते हैं जो इससे हानि होने की ही राम कहानी सुनाते हैं















