दिवाली से पहले 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर

Spread the love

|| बड़ी खबर – माइक्रोसॉफ्ट में संकट ||

दिवाली से पहले 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत 4 देशों – भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में VEO (Voluntary Exit Offer) लागू किया है।

भारत पर असर:

  • भारत में कंपनी के 23,000 कर्मचारी हैं
  • कितने लोगों को ईमेल मिलेगा, अभी साफ नहीं
  • पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर 2026 तक फैसला करना होगा, एग्जिट 31 दिसंबर को

ऑफर में क्या मिलेगा:

  • हर साल की सर्विस पर 1 महीने की बेसिक सैलरी (जैसे 10 साल नौकरी तो 10 महीने की सैलरी)
  • हेल्थ इंश्योरेंस + करियर ट्रांजिशन सहायता
  • लेवल 70 और उससे नीचे के स्टाफ – सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, टीम लीडर को ईमेल भेजा जा रहा है

क्यों दिया ऑफर:

  • कंपनी AI और क्लाउड पर 20.5 अरब डॉलर निवेश कर रही है (2025-29)
  • जुलाई में ही 4,800 लोगों की छंटनी की थी, अब कुल स्टाफ 2.23 लाख है
  • कंपनी का कहना है – यह जबरन निकासी नहीं, स्वेच्छा से बाहर करियर बनाने वालों के लिए विकल्प है

रेडिट पर एक भारतीय डेवलपर ने बताया – जॉइन किए 3 महीने ही हुए थे और VEO का ईमेल आ गया।