स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय सम्मेलन का गोड्डा में भव्य आयोजन
गोड्डा । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
स्थानीय भारत भारती पब्लिक स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय सम्मेलन -अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। स्वदेशी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी विचार को जन जन तक पहुंचाने एवं समाज को स्वदेशी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें मंच के वरिष्ठ मंचासीन पदाधिकारी अखिल भारतीय संगढक कश्मीरी लाल, अरूण ओझा, अन्नदा शंकर पाणीग्राही, बिष्णु सिंह, सतीश कुमार, राजेश उपाध्याय, सचिन बरियार, बंदे शंकर सिंह, अजय उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, प्रलय सिंह, ज्ञानेन्द्र टुडु, मनोज सिंह, अंजनी सिन्हा, बिन्देसर साहु, हिमांशु मिश्रा आदि ने स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर विस्तार से विस्तृत चर्चा किया गया। वक्ताओ ने स्वदेशी अपनाने विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार करने और भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही आर्थिक आजादी, आर्थिक -संप्रभूता, व स्वतंत्रता पर जोर दिया गया।
सैकड़ो कार्यकर्ता महिला – पुरुष ने सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन से स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस अवसर पर गोड्डा शहर में स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली गई । इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से मंच के पदाधिकारीगण एवं मेहमान भारतवर्ष से शिरकत किए।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सम्मेलन में माया केसरी को झारखंड प्रांत महिला सह- प्रमुख की घोषणा

गोड्डा।स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय गोड्डा में आयोजित प्रान्तीय सम्मलेन में दायित्व का विस्तार करते हुए देवघर की माया केशरी को झारखंड प्रान्त महिला सह- प्रमुख बनाया गया। इसकी घोषणा झारखंड के प्रांत संयोजक श्री राजेश उपाध्याय जी के द्वारा मंच से किया गया। इस पर कईयो ने शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए खुशी’ ब्यक्त किया है।











