चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण रेलवे ने कम से कम 61 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. इनमें से 53 यात्री ट्रेनें मंगलवार (27 अक्तूब, 2026) और बुधवार को रद्द रहेंगी.
ये ट्रेनें विजयवाड़ा को मछलीपट्टनम, गुडीवाडा, नरसापुर, भीमावरम, राजमुंदरी, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और रेपल्ले से जोड़ती हैं.
यह डेल्टा क्षेत्र उस जगह के सबसे क़रीब है, जहाँ चक्रवात के तट से टकराने की आशंका है. विशाखापत्तनम से पहाड़ी इलाक़ों की ओर जाने वाले मार्ग पर विशाखापत्तनम–किरंदुल पैसेंजर ट्रेन, जो अराकू तक जाती है, और विशाखापत्तनम–कोरापुट पैसेंजर ट्रेन 30 या 31 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी.
विशाखापत्तनम–किरंदुल नाइट एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से चार नवंबर तक एक सप्ताह के लिए रद्द कर दी गई है.











