दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से निकाली अनोखी बारात, बचपन का सपना किया पूरा, 20 किमी का सफर तय कर पहुंचा ससुराल
सहारनपुर– देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में दूल्हा मोहम्मद सालिम हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर उसने बचपन का सपना पूरा किया।
सहारनपुर में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हा मोहम्मद सालिम हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंचा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बीजोपुरा में हुए निकाह के लिए दूल्हे ने करीब 20 किलोमीटर का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया। बताया गया कि हेलीकॉप्टर से बारात लाने का सपना उसने बचपन से देखा था, जिसे शादी के मौके पर पूरा किया।











