|| बड़ी खबर – माइक्रोसॉफ्ट में संकट ||
दिवाली से पहले 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर
टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत 4 देशों – भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में VEO (Voluntary Exit Offer) लागू किया है।
भारत पर असर:
- भारत में कंपनी के 23,000 कर्मचारी हैं
- कितने लोगों को ईमेल मिलेगा, अभी साफ नहीं
- पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर 2026 तक फैसला करना होगा, एग्जिट 31 दिसंबर को
ऑफर में क्या मिलेगा:
- हर साल की सर्विस पर 1 महीने की बेसिक सैलरी (जैसे 10 साल नौकरी तो 10 महीने की सैलरी)
- हेल्थ इंश्योरेंस + करियर ट्रांजिशन सहायता
- लेवल 70 और उससे नीचे के स्टाफ – सॉफ्टवेयर इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, टीम लीडर को ईमेल भेजा जा रहा है
क्यों दिया ऑफर:
- कंपनी AI और क्लाउड पर 20.5 अरब डॉलर निवेश कर रही है (2025-29)
- जुलाई में ही 4,800 लोगों की छंटनी की थी, अब कुल स्टाफ 2.23 लाख है
- कंपनी का कहना है – यह जबरन निकासी नहीं, स्वेच्छा से बाहर करियर बनाने वालों के लिए विकल्प है
रेडिट पर एक भारतीय डेवलपर ने बताया – जॉइन किए 3 महीने ही हुए थे और VEO का ईमेल आ गया।











