अमित केसरी को राष्ट्रीय एकता मंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया
देवघर। प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
राष्ट्र भक्ति, सेवा व समर्पण को देखते हुए अमित केसरी को राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता के अनुमोदन व अनुशंसा पर मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रामजी लाल वैष्णव जी ने देवघर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने अमित केसरी के जिला अध्यक्ष बनने पर अनन्त शुभकामनाएं व बंधाईयाँ देते हुए कहा कि अमित केसरी शीघ्र ही संगठन के जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई ऊंचाईयों पर ले जायेंगे। जिला अध्यक्ष नियुक्त्त होने पर अमित केसरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शीर्ष कार्यकारिणी द्वारा हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, इसका हम पूरी ऊर्जा के साथ निष्ठा व समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे ।











