लखनऊ– लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा गिरफ्तार, 11 दिन से फरार थी, यूपी एसटीएफ ने बहन-ड्राइवर के साथ नागपुर से पकड़ा
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में 50 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया था, जबकि श्रद्धा इसे सुसाइड बता रही थी. तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलकर फरार चल रहे थे











