सीखने की कोई उम्र नहीं होती _आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया

Spread the love

सादर आमंत्रण

सीखने की कोई उम्र नहीं होती
इस प्रेरक विचार को चरितार्थ करने तथा वरिष्ठ नागरिकों में संगीत एवं नृत्य साधना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिन्दी दिवस, 14 सितम्बर 2026 को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन नवोदित एवं उदयीमान वरिष्ठ नागरिक कलाकारों को सम्मान पत्र/प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जो संगीत के किसी भी आयाम—गायन, वादन अथवा नृत्य—में सक्रिय रूप से अध्ययन, अभ्यास अथवा प्रस्तुति कर रहे हैं।

इस समारोह का उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना है, जो 60 वर्ष या उससे अधिक आयु में भी संगीत एवं नृत्य की साधना में निरंतर सक्रिय हैं तथा अपनी कला के माध्यम से समाज और संस्कृति की अमूल्य सेवा कर रहे हैं। ऐसे कलाकार नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं और यह समारोह उनके समर्पण, साधना एवं योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करें तथा ऐसे योग्य वरिष्ठ कलाकारों की जानकारी उपलब्ध कराएँ, जिससे उनकी साधना और समर्पण को समाज के समक्ष सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जा सके।

विशेष अनुरोध :-
यदि आपके परिचय में ऐसे वरिष्ठ नागरिक कलाकार हों, तो कृपया उनका संक्षिप्त परिचय (बायोडाटा), आयु, कला क्षेत्र तथा संपर्क विवरण व्हाट्सएप पर प्रेषित करने का कष्ट करें।

साथ ही आप “आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया” यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके 300 से अधिक गायन, वादन एवं नृत्य तथा नैतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर आधारित प्रेरणादायक वीडियो भी देख सकते हैं।

आपका मंगल हो।

आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया
भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित
नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक एवं मार्गदर्शक
मोबाइल एवं व्हाट्सएप : 9314877066

पात्रता :
• आयु: 60 वर्ष या अधिक
• संगीत, गायन, वादन, भजन, लोकसंगीत, शास्त्रीय संगीत या कथक नृत्य या लोक नृत्य से सक्रिय रूप से जुड़े हों,
• कला-साधना में उल्लेखनीय योगदान दिया हो
• भारत का नागरिक हो ।

सम्मान हेतु कृपया अपना संक्षिप्त बायोडाटा निम्न विवरण सहित भेजने का कष्ट करें—

  1. नाम एवं सरनेम
  2. जन्मतिथि / आयु
  3. पता एवं मोबाइल नम्बर
  4. संगीत / नृत्य की विधा
  5. साधना अवधि (कितने वर्षों से जुड़े हैं)
  6. प्रमुख उपलब्धियाँ एवं सम्मान
  7. एक पासपोर्ट आकार का फोटो
    कृपया अपना बायोडाटा एवं फोटो शीघ्र प्रेषित करें ताकि सम्मानार्थियों की सूची तैयार की जा सके।

विशेष आभार
सम्मान समारोह का आयोजन मीरा हॉस्पिटल, मीरा डेन्टल हॉस्पिटल, शिव मार्ग, बनीपार्क, जयपुर के सौजन्य से मीरा चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया
व्हाट्सएप नंबर 9828011117

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *