वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Spread the love

‘ वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

लखनौर-बड़ागांव टोल प्लाजा से सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेसजन

सहारनपुर । दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लखनौर-बड़ागांव टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता सैकड़ों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान देहरादून-दिल्ली हाईवे पर ‘चलो दिल्ली’ के नारे गूंजते रहे। कांग्रेस नेता हमजा मसूद ने कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी के मताधिकार को बचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा से ही देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा संभव है। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष देश की अखंडता बनाए रखने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष भविष्य में देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के रूप में जाना जाएगा। दिल्ली रवाना होने वालों में पूर्व विधायक मसूद अख्तर, चौधरी मेहरबान आलम, संदीप वर्मा, चौधरी मुजफ्फर अली, प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, गौरव वर्मा, शेखर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रेषक: गणेश दत्त शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता।