आगरा पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या
आगरा। आगरा पुलिस विभाग में तैनात महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
- मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो 2018 बैच की आरक्षी थीं।
- सरकारी आवास में उनका शव फंदे से लटका मिला।
- बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पिछले एक महीने से अवकाश पर थीं और 4 नवंबर को उनकी ड्यूटी पर वापसी होनी थी। वे सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।
- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
- शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।











