उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, 8 लोग फंसे, 4 सुरक्षित मिले
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन होने से 8 लोग फंसे हुए हैं, जबकि 4 लोग सुरक्षित मिल गए हैं।
जानकारी के अनुसार दल केदारताल ट्रेक पर था, तभी अचानक हिमस्खलन हो गया। सूचना मिलते ही NDRF, SDRF और अन्य बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। खराब मौसम के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है, हेलीकॉप्टर की मदद पर भी विचार किया जा रहा है।











