नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए जबरदस्त अचानक बाढ़ से कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सैकड़ों लोग अभी गायब बताए जा रहे हैं ,बिहार में हाई अलर्ट जारी

Spread the love

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में भोटेकोशी नदी में आए जबरदस्त अचानक बाढ़ से कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सैकड़ों लोग अभी गायब बताए जा रहे हैं। इस बाढ़ ने नदी के किनारे बसे इलाकों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाली सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस को तैनात किया गया है और खोज और बचाव अभियान के लिए 14 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के 9 जवान लापता बताए जा रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ आने के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक बढ़े पानी और नदियों के तेज बहाव को देखते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से लगे इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है. खास तौर पर गंडक और कोसी जैसी नदियों के जलस्तर पर करीबी नजर रखने की सलाह दी गई है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए छह जिलों में अलर्ट जारी किया गया है