रायबरेली//सादी का मंडप पूरा मेहमान भरा था,दुल्हन इंतजार करती रही दुल्हा कब आएंगे ,पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है.

Spread the love

जानकारी के मुताबिक, सुमन पुत्री स्व. रामकुमार साहू की शादी उन्नाव जनपद के अजगैन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी प्रवेश उर्फ रिंकू पुत्र कैलाश चंद्र के साथ तय की गई थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. घर मेहमानों से भरा था और आज बारात के स्वागत की तैयारियां भी मुकम्मल थीं, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी बारात नहीं आई. जब दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष से संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर चुका है.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
यह सुनते ही खुशी का माहौल गुस्से और मायूसी में बदल गया. पीड़िता के मुताबिक, तिलक- बरीक्षा और शादी की तैयारियों में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रखकर यह रिश्ता तय किया गया और जानबूझकर धोखा दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात दुल्हन को लेकर सरेनी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में लड़की पक्ष की शिकायत करते हुए लड़के पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है. सवाल उठता है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह का छल कब तक चलता रहेगा? अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है.

सोर्स :जी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *