जौनपुर//करवा चौथ पर टावर पर चढ़ी महिला, महिला को सुरक्षित नीचे उतारे जाने की कोशिश जारी

Spread the love

करवा चौथ पर टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में करवा चौथ के दिन एक महिला के टावर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करवा चौथ के व्रत को लेकर महिला की नाराजगी की बात सामने आ रही है। हालांकि, उसकी नाराजगी के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महिला के टावर पर चढ़ने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिकरारा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। घटना के दौरान पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर सतर्क रही।

फिलहाल, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और महिला को सुरक्षित नीचे उतारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।