नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। (दर्शान समीक्षा)
साकरौद के नाइस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण चौहान, चौधरी उमेश शर्मा, ललित गोस्वामी, पीके आजाद, आदेश कौशिक, राजेश कुमार, सत्यम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव समारोह में प्रबंध समिति के प्रवीण कुमार शर्मा, ललित गोस्वामी, वैभव गौड़, रिया गोस्वामी ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान और अतिथियों को शाल, पटका, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण चौहान ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया। छात्र-छात्राओं ने भक्ति, देशभक्ति, गणेश वंदना, राम आएंगे, नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरी। वार्षिकोत्सव समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण चौहान ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता, शिक्षकों और बुर्जुगों का सम्मान करना चाहिए और उनके द्वारा बताई गई बातों का पालन करना चाहिए, तभी वह कामयाब होकर राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर बन सकेंगे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक रामकिशन शर्मा ने की तथा मंच संचालन प्रबंध समिति के ललित गोस्वामी और पीके आजाद ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, लक्ष्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आदेश शर्मा, प्रवेश शर्मा डायरेक्टर डीडीसीए, अर्वाचीन की प्राचार्या मीनाक्षी, गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, कोणार्क विद्यापीठ के प्रबंधक देवेंद्र धामा, फिरोजपुर के पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, डॉ सतनाम सिंह, देवेंद्र यादव, अमित गोस्वामी, प्रदीप त्रिपाठी, चौधरी उमेश शर्मा खाप खेकड़ा 360, अनुज कौशिक, गगन, आर्यन, अशोक धामा, सहदेव धामा, संजय धामा, महिपाल सिंह, दक्ष, पीहू, देव, स्वाति, वंशिका, खुशी, अनुष्का सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।












Leave a Reply