सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के लिए डिजिटल भविष्य की नई इबारत, सिंगापुर से उठी तकनीकी साझेदारी की मजबूत पहल, यूपी में बन सकता है गूगल एआई एवं स्किलिंग सेंटर
सिंगापुर प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गूगल एशिया-पैसिफिक के अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस उच्चस्तरीय वार्ता में डिजिटल परिवर्तन, एआई-आधारित नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर सहमति बनी। बैठक में उत्तर प्रदेश में एक समर्पित “गूगल एआई और स्किलिंग सेंटर” स्थापित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार हुआ। यह पहल न केवल प्रदेश के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त करेगी, बल्कि युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। यह संवाद उत्तर प्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।












Leave a Reply