पटियाला//संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल अचानक टूटा, दो ट्रक धंसे, एक में लगी आग, इलाके में मची दहशत

Spread the love

पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल अचानक टूटा, दो ट्रक धंसे, एक में लगी आग, इलाके में मची दहशत

पटियाला – पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बड़ा हादसा हो गया, पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बने लोहे के पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर टूट गया, उस समय पुल से गुजर रहे रेत से भरे दो ट्रक टूटे हुए हिस्से में धंस गए और नहर के ऊपर लटक गए, हादसे के तुरंत बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इलाके में दहशत फैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, उन्हें मामूली चोटें आई हैं, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह पुल NHAI का डबल कैरिजवे स्ट्रक्चर है, जो 2016 में बनाया गया था, पुल टूटने के बाद भाखड़ा नहर का पानी पुल के टूटे हिस्से पर बहने लगा, प्रारंभिक जांच में दोनों ट्रकों के ओवरलोड होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के असली कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, हादसे के बाद पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है और ट्रैफिक को सर्विस रोड / वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया है, यात्रियों को सलाह दी गई है कि इस रास्ते से बचें।