पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 28.5 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 15 किलो सोना बरामद किया है। यह कार्रवाई एक पूर्व बस ड्राइवर और पत्थर कारोबारी के रिश्तेदार के यहाँ की गई।
स्थान: बीरभूम जिले का देवचा गांव (मोहम्मद बाजार थाना
बरामद नकदी 28.5 करोड़ रुपये से अधिक (नोट गिनने के दौरान 5 मशीनें खराब हुईं)।
सोना: करीब 15 किलोग्राम सोना (बाजार मूल्य लगभग 21.5 करोड़ रुपये)।
मुख्य आरोपी: मीनार मंडल (सरकारी बस के पूर्व ड्राइवर से पत्थर कारोबारी बने शख्स का रिश्तेदार/मैनेजर)। यह मामला फरार पत्थर कारोबारी टुलु मंडल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है
[इस बीच, पुलिस केंद्रीय बलों के साथ टुल्लू मंडल के आवास पर पहुंची, जहां तलाशी अभियान चलाए जाने की संभावना है।
परिसर के बाहर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, जबकि पुलिसकर्मियों का एक दल मकान के अंदर प्रवेश करता दिखा। मई में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही टुल्लू फरार है।
बुधवार शाम तक मीनार मंडल के आवास से 20 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके थे।
पुलिस के अनुसार, देउचा गांव स्थित मीनार के दो मंजिला मकान से एक-एक किलोग्राम वजन की सोने की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के सोने के 10 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से इस सोने की कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान मीनार को उसके बेटे के साथ हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह मीनार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का बीरभूम में पत्थर के खनन और कंक्रीट तैयार करने के कारोबार में अच्छा-खासा प्रभाव है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उसे रेत माफिया करार दिया है।












Leave a Reply