बैंक मैनेजर पति की 6 लाख में सुपारी, पत्नी समेत प्रेमी सिपाही और 4 शूटर गिरफ्तार
लखनऊ: सिपाही के प्यार में पागल बैंक मैनेजर की पत्नी ने अपने पति की हत्या के लिए 6 लाख रुपये में सुपारी दे दी। पत्नी ने पति की लोकेशन प्रेमी को शेयर की, जिसके बाद शूटरों ने मैनेजर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
आरोप है कि बैंक मैनेजर अनुराग शुक्ला की पत्नी आशी मिश्रा का सिपाही नितिन राणा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
आरोप के अनुसार, सिपाही नितिन राणा ने मोस्ट वांटेड शूटर हायर किए। पत्नी आशी मिश्रा ने पति की लोकेशन सिपाही को शेयर की। इसके बाद शूटर मौके पर पहुंचे और मैनेजर पर गोलियां चला दीं।
बताया जा रहा है कि शुक्ला जी बजरंगबली के परम भक्त थे, इसलिए इतनी गोलियां चलने के बाद भी उनकी जान बच गई।
लखनऊ पुलिस ने इस मामले में पत्नी आशी मिश्रा, प्रेमी सिपाही नितिन राणा और शूटर मयंक, शुभम, अंकित और शिवम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को हत्या के प्रयास की धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।











