अगर आज रात तक छात्रों की रिहाई नहीं हुई और मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो बिहार की धरती पर बड़ा आंदोलन होगा। फिर सरकार यह न कहे कि हमने पहले से चेतावनी नहीं दी थी।
बिहार की धरती क्रांति की धरती है, बदलाव की धरती है .. तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब दिल्ली में केंद्र सरकार ने कह दिया कि आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया जाएगा और कोई मुकदमा नहीं होगा, तब फिर बिहार में ये कार्रवाई क्यों? उन्होंने कहा कि बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सैंकड़ों छात्रों, विपक्षी विधायकों और नेताओं को तत्काल रिहा करें. छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करें.












Leave a Reply