Spread the love

स्वदेशी जागरण मंच, देवघर, देवतुल्य कांवरियो की सेवा हेतु लगाएगा “बोलबम निःशुल्क सेवा शिविर”

देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

स्थानीय स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

बैठक में आगामी 2 अगस्त को जलसार रोड के निकट श्रावणी मास में बोल बम श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा।

साथ ही, बाबा धाम से 2 अगस्त को स्वदेशी समर्थक बिगुल की शुरुआत होगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देवतुल्य काँवरियों की सेवा हेतु शरबत, नींबू पानी, जल, फल, केला, सेब इत्यादि का वितरण पूरे श्रावण मास में किया जायेगा। काँवरियों की सेवा में मंच के सदस्य सक्रिय रूप से तत्पर रहेंगे।

मौके पर मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, बाबू सोना श्रृंगारी, गौरी शंकर शर्मा, माया केसरी, महेश दुबे, कविता श्रीवास्तवा, सुधीर सिंह, संजीव सिंह, अजीत दुबे, मिथिलेश वाजपेई इत्यादि अनेकों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *