आगरा //साहब, मेरे भाई की शादी करवा दीजिए।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की जनसुनवाई में एक ऐसी फरियाद पहुंची, जिसने मौजूद अधिकारियों को भी भावुक कर दिया। आमतौर पर जमीन, विवाद या सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर आने वाले लोगों के बीच एक दिव्यांग युवक अपने बड़े भाई की शादी कराने की गुहार लेकर पहुंचा। उसने जिलाधिकारी से कहा, “साहब, मेरे भाई की शादी करवा दीजिए।”

थाना लोहामंडी क्षेत्र के राजनगर निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में अब केवल वह और उसका बड़ा भाई नरेंद्र ही है। ओमप्रकाश दोनों पैरों से दिव्यांग है, जिसके कारण वह अपने भाई के लिए रिश्ते की तलाश नहीं कर पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *