राजस्थान के जोधपुर में अपने स्कूल की महिला अध्यापक से छेड़छाड़ करने वाले प्रिंसिपल को महिला अध्यापक के परिवारजनों और लोगों ने स्कूल से बाहर निकाल पीटा और मुंह काला करके सड़क पर घुमाया
प्रिंसिपल ने इंटरव्यू लेने के बहाने महिला टीचर को स्कूल में छुट्टी के बाद रुकने के लिए कहा। कमरा बंद कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
जब पीड़िता डरी हुई घर पहुंची और अगले दिन स्कूल नहीं गई, तो परिजनों ने पूछताछ की जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
मामले का पता चलते ही गुस्साए ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंच गए और प्रिंसिपल के खिलाफ नाराजगी जताई।
गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का मुंह काला कर दिया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












Leave a Reply