यूपी के कानपुर में रहने वाली एक युवती को टैटू के शौक ने जीवन भर का दर्द दे दिया। हैलट अस्पताल पहुंची युवती एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। वह प्राइवेट पार्ट में गंभीर संक्रमण की शिकायत लेकर आई थी। जांच में पता चला कि युवती ने दिल्ली के एक पॉर्लर में टैटू बनवाया था।
डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि टैटू बनाते समय इस्तेमाल की गई दूषित और असंक्रमित सुई के कारण युवती इस जानलेवा वायरस की शिकार हुई है। हालांकि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेतांक ने बताया कि अभी सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि युवती को टैटू बनवाने से ही एचआईवी हुआ है।
डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है। युवती को जीवन भर दवाइयां लेनी पड़ेंगी। डॉक्टरों ने युवती की एचआईवी और हेपेटाइटिस बी की जांच की। इस दौरान पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।












Leave a Reply