यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गाड़ियों की चोरी करने वाले एक ऐसे इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने दिल्ली-NCR से 100 से ज्यादा लग्जरी SUV चुराईं। ये लोग नीलामी में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां खरीदते थे और उनकी पहचान (इंजन और चेसिस नंबर) चुराई गई गाड़ियों में लगाकर उन्हें म्यांमार भेज देते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह महंगी SUV, खासकर महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो मॉडल को निशाना बनाता था, जिनकी म्यांमार में बहुत ज्यादा मांग है। SSP संजय कुमार वर्मा के अनुसार, चोरी की गाड़ियों को गिरोह पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मणिपुर के रास्ते म्यांमार ले जाता था, जहां उन्हें अच्छी कीमत मिलती थी।
इंजन और चेसिस नंबर चोरी वाली कार में लगा देते थे
बुढ़ाना थाने के SHO सुभाष अत्री ने बताया कि गिरोह गाड़ियों के सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास करने के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करता था। वे नीलामी में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां खरीदते थे। उनके इंजन और चेसिस नंबर निकालकर चोरी की गई कारों में लगा देते थे। जाली रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट और नकली नंबर प्लेट की वजह से ट्रांसपोर्टेशन और दोबारा बिक्री के दौरान ये गाड़ियां असली लगती थीं।












Leave a Reply