हरियाणा//श्री अग्रसेन धाम कुंडली की नरेला इकाई का हुआ गठन _विवेक जैन। दर्शन समीक्षा, हरियाणा

Spread the love

श्री अग्रसेन धाम कुंडली की नरेला इकाई का हुआ गठन

-देश भर में विधानसभा स्तर पर होगा संस्था का विस्तार, नरेला से हुई शुरुआत-राजेंद्र अग्रवाल

कुंडली, हरियाणा। विवेक जैन। दर्शन समीक्षा

श्री अग्रसेन धाम कुंडली के मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और संस्था के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्था ने अपने कुटुम्ब को बढ़ाते हुए नरेला विधानसभा का विधिवत गठन किया है। इस नई टीम में नरेला अग्रवाल समाज के 51 प्रतिष्ठित और गणमान्य व्यक्तियों को जोड़ा गया है। श्री अग्रसेन धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नवगठित टीम का परिचय एवं संकल्प सम्मेलन संपन्न हुआ और सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी मनोज बंसल को नरेला विधानसभा का चेयरमैन, मोहित गुप्ता को प्रधान और भूपेश बंसल को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अनुराधा गुप्ता महिला मुख्य संयोजिका व शालिका अग्रवाल को सह संयोजिका बनाया गया है । इसके साथ मार्गदर्शक मंडल में हेमराज बंसल, राजेंद्र सिंगल, कृष्ण बंसल, ऋषि प्रकाश गोयल, रामनिवास गुप्ता, राधा कृष्ण मंगला, गोपी राम गोयल, सुभाष गर्ग व संरक्षक मंडल में छोटेलाल गुप्ता, राधेश्याम बंसल, रविंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुरेश गर्ग गुप्ता, राजकुमार गोयल, राजेश गर्ग, दिनेश कुमार गर्ग, साधुराम गर्ग, एवं विजय गर्ग को शामिल किया गया है । वीरेंद्र गर्ग कैथल वाले, संजय बंसल, सतीश गोयल, नरेला विधानसभा वाईस चेयरमैन के रूप में अपनी भूमिका अदा करेंगे । अनिल गुप्ता विधानसभा के संयोजक एवं राकेश बंसल व लक्ष्मी जिंदल बिट्टू सह संयोजक के रूप में रहेंगे । अध्यक्ष मोहित गुप्ता के साथ विनोद बंसल, विजेंद्र गर्ग पप्पल, पवन जिंदल, शिवराज गर्ग व मनीष गुप्ता उप प्रधान के रूप में कार्य करेंगे । महासचिव के साथ रेनू बंसल, विजय जिंदल चिंटू , विष्णु गोयल सचिव के रूप में रहेंगे। संस्था में संगठन सचिव के रूप में अनुराग जैन व कमल सिंगल जी की विशेष भूमिका रहेगी। प्रचार संयोजक के रूप में प्रिंस जैन और शुभम रीठालिया रहेंगे । विधानसभा कार्यकारिणी में हेमंत गोयल, विक्की मित्तल, संदीप जिंदल, विपिन जी व अनिल गर्ग के साथ महावीर गोयल जी को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इस अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्था का विस्तार पूरे देश में हर विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन राम प्रकाश गर्ग वी टीकाराम मित्तल जी के साथ अग्रसेन धाम के उप प्रधान अतुल सिंघल, कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, महासचिव अनिल गोयल, और संरक्षक वीरेंद्र बंसल , महिला संयोजिका रश्मि सिंगल, श्री भगवान गोयल, उत्तरी दिल्ली संयोजक राहुल सिंघल, राष्ट्रपति महोदय जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *