श्रद्धा, आस्था व भक्ति का उमड़ा जन- सैलाब, इस्कॉन , देवघर ने निकाली महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
देवघर। प्रबेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
आस्था, श्रद्धा व भक्ति के अद्भूत नजारों के साथ इस्कॉन, देवघर द्वारा स्थानीय झौसागढी-गौशाला मैदान से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की अनुपम व भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई। इस शुभ अवसर पर महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलें।

कहा जाता है, कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एक अनोखी परंपरा है, जहाँ महाप्रभु स्वयं रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हैं, और अपनी कृपा बरसाते है। शास्त्रों के अनुसार, मान्यता है कि यहाँ भगवान के रथ के दर्शन करने से भक्तों को सौ यज्ञों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। यह पारंपरिक रथ यात्रा झौसागढी गौशाला मैदान से शुरु होकर मंदिर मोड, पानी टकी, बजरंगी चौक, टावर चौक ,वी० आई०पी० चौक, सत्संग नगर चौक ,बेलावगान, मुख्यमार्ग होते हुए रोहिणी मोड़ स्थित दामोदर ग्राम ,इस्कॉन मंदिर पहुँची।

तत्पश्चात्
महाआरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। रथ मार्ग पर आस्था ,विश्वास का अदभूत दृश्य देखने को निला । चारो ओर शंखनाद ढोल-मंजीरों की गूंज और जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दिव्य नजारे को देखने और इसका हिस्सा (साक्षी) बनने के लिए भक्तगण व नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहें।












Leave a Reply