भारतीय जहाज पर हमला कौन करता है, आज तक पृष्टि नहीं हो पाया

Spread the love

ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले के लिए अमेरिका ने ईरान को जिम्मेदार बताया है।

रविवार सुबह हमले का शिकार हुए इस जहाज पर 11 भारतीय सवार थे। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना की कमान सेंटकॉम ने बताया है कि जीएफएक्स गैलेक्सी पर ईरान ने हमला किया था। हमले में जहाज के इंजन रूम को काफी नुकसान पहुंचा है। जहाज पर हमले के बाद 10 लोगों को बचा लिया गया लेकिन चालक दल का एक भारतीय सदस्य लापता है।

यूएस सेंट्रल कमांड ने रविवार को बताया कि ईरान के खिलाफ इस हफ्ते तीसरी बार हमले किए गए हैं। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान की आईआरजीसी ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले जहाज GFS गैलेक्सी पर हमला किया। हमले में एक सिविलियन क्रू मेंबर लापता हुआ है। इंजन रूम में नुकसान के चलते जहाज आगे नहीं बढ़ पाया है और हमले वाली जगह पर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *