बैंकॉक पब अग्निकांड
कहानी ठीक वैसी ही है, जैसी गोवा और लखनऊ अग्निकांड की थी. गोवा के क्लब अग्निकांड की तरह यहां (बैंकॉक पब) भी आग स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से शुरू हुई और देखते ही देखते तेजी से पूरे पब में फैल गई, जिससे लोगों को पब से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. वहीं, लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड की तरह कई लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से में बने रेस्टरूम में छिप गए, लेकिन धुएं ने वहां भी उन्हें नहीं बख्शा. इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई है. प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने खुद घटनास्थल पर पहुंचकर ये जानकारी दी.
अग्निकांड की जानकारी मिलने का बाद मौके पर पहुंचे प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल को पब में मौजूद चश्मदीद संगीतकार ने बताया कि उसने स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से अचानक धुआं निकलते देखा था. इसके तुरंत बाद पब की पूरी बिजली गुल हो गई और वहां एक जोरदार धमाका सुनाई दिया.
धमाके के साथ ही पब के अंदर तेजी से काला धुआं भर गया, जिससे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. बचावकर्मियों द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में लोग जान बचाने के लिए पब के मेन गेट से भागते नजर आ रहे हैं.












Leave a Reply