मेरठ// खूंखार महिला डाकू ज्योति चौधरी ने दूसरी शादी की ,हनीमून समय में पुलिस ने दबोच लिया

Spread the love

मेरठ के सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी ज्योति चौधरी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के कुछ ही दिनों बाद ज्योति ने दूसरी शादी कर ली थी और पति के साथ हनीमून मनाने हरिद्वार चली गई थी। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रही। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश पूरी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, 12 जून की रात मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के सेल्स विभाग में टीम लीडर, अपनी बाइक से लौट रहे थे। सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों और एक महिला ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और बाइक लूट ली तथा मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में डकैती की धाराएं भी जोड़ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *