मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने देश के नए स्ट्रैटेजिक कमांड का उद्घाटन किया है। आठ कोनों वाले इस विशाल कॉम्प्लेक्स को ऑक्टागन (Octagon) नाम दिया गया है। लगभग 22000 एकड में फैले मिस्र के सबसे एडवांस्ड कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर को दुनिया का सबसे बड़ा मिलिट्री हेडक्वॉर्टर कहा जा रहा है। यह अमेरिकी रक्षा कमांड पेंटागन से भी कई गुना बड़ा है।
मिस्र का नया मिलिट्री हेडक्वार्टर देश के डिफेंस इंफ्रास्क्ट्रचर को आधुनिक बनाने और मिलिट्री कमांड को केंद्रीकृत करने की कोशिश में अहम पड़ाव है। यह विशाल कॉम्प्लेक्स देश की नई प्रशासनिक राजधानी के बीचों-बीच स्थित है, जो काहिरा से 45 किलोमीटर पूर्व में है। ऑक्टागन मिस्र के सशस्त्र बलों के लिए एक विशाल केंद्रीकृत सैन्य और रक्षा मुख्यालय के रूप में काम करेगा।












Leave a Reply