Update news//फिरोजाबाद में लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी, और आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी सुविधा : अब घर बैठे 6 महीने तक फ्री में अपडेट होगी ईमेल-ID

Spread the love

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी सुविधा : अब घर बैठे 6 महीने तक फ्री में अपडेट होगी ईमेल-ID

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देश के नागरिकों के लिए एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत अब लोग बिना आधार सेवा केंद्र जाए अपने मोबाइल फोन से ही आधार में ईमेल ID को मुफ्त में लिंक और अपडेट कर सकते हैं। नए आधार ऐप पर 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई यह फ्री सर्विस 31 दिसंबर 2026 तक यानी 6 महीने के लिए उपलब्ध रहेगी। डिजिटल सर्विस के शुरू होने के शुरुआती 4 दिनों के भीतर ही देश भर में 2.5 लाख से अधिक लोग इस ऐप के माध्यम से अपनी ईमेल ID अपडेट कर चुके हैं।
भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे कई ट्रेनें रद और डायवर्ट की गईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति की समीक्षा की

No 2

मुबंई में हो रही मूसलाधार बारिश मुसीबत बनती जा रही है, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण रेल रोड से लेकर हवाई यात्रा तक प्रभावित हुई है।

रविवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण-पूर्वी घाट खंड में भूस्खलन हो गया, जिसके कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग प्रभावित हो गया। यह भूस्खलन मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन की अप मेन लाइन पर ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच हुआ है।

No 3

फिरोजाबाद में लड़की ने अफेयर में रोड़ा बने बाबा की प्रेमी से हत्या करवा दी। बीते 25 जून को 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दादा को लड़की के अफेयर के बारे में पता था। वो उसे समझाते भी थे, लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद दोनों ने लव मैरिज का फैसला लिया, लेकिन दादा शादी के लिए तैयार नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *