पत्नी को मृत बताकर तय की दूसरी शादी का आरोप, पहली पत्नी पहुंची तो मचा हंगामा

Spread the love

पत्नी को मृत बताकर तय की दूसरी शादी का आरोप, पहली पत्नी पहुंची तो मचा हंगामा

गंगोह के मोहल्ला कोटला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर अपनी पत्नी को मृत बताकर एक विधवा महिला से रिश्ता तय करने का आरोप लगा। बैठक के दौरान हरियाणा के पानीपत से पहली पत्नी अपने बच्चों और परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कोतवाली पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गंगोह के कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *