जनपद बागपत के आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में हुआ कैलाशगिरी जिनालय का शिलान्यास

Spread the love

जनपद बागपत के आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में हुआ कैलाशगिरी जिनालय का शिलान्यास

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

(दर्शन समीक्षा)

जनपद बागपत के आदिनाथ नगर डूंडाहैड़ा में जिनशासन की अनुपम सिद्धभूमि की प्रतिकृति पर बनने जा रहे कैलाश गिरी जिनालय का भव्य शिलान्यास हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर से आये सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शिलान्यास कार्यक्रम दिगम्बराचार्य 108 श्री विनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री 108 ज्ञात सागर जी महाराज तथा ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। सुप्रसिद्ध समाजसेवी, जैन धर्म के विद्वान एवं स्याद्वाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के सचिव शिखर चंद जैन ने बताया कि सर्वप्रथम मंत्रोच्चार के साथ निर्माण स्थल को पवित्र करने, भूमि के दोष दूर करने, मंदिर का आधार हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरे रखने और वास्तु पूजन के लिए भूमि शुद्धि की गयी। इसके उपरान्त श्री विनिश्चय सागर जी महाराज ने अपने मुखारविन्द से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आर्शीवाद प्रदान किया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण से सम्बन्धित विभिन्न पवित्र क्रियाओं में सहभागिता करने का लाभ प्राप्त करने व अनुष्ठान का पुण्य अर्जन करने हेतु बोली लगायी। इसके उपरान्त जिनेन्द्र भगवान की जय-जयकार के साथ ध्वजारोहण कर शिलान्यास की पवित्र क्रियायें पूर्ण करायी गयी। शिलान्यास के प्रतिष्ठाचार्य डाक्टर अशोक जैन शास्त्री तथा विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी नमन भैया रहे। सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार ऋषभ जैन सरस ने अपने भजनो से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजनकर्त्ता लार्ड महावीर एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट व स्याद्वाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजन की विशेष सहयोगी संस्था श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी, रिवर पार्क बागपत के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर नागेन्द्र जैन गोयल, जैन समाज बागपत के अध्यक्ष पंकज जैन, ईश्वर जैन, पंड़ित हंसराज जैन, कमल जैन, संकल्प जैन, नवीन जैन दिल्ली, एके जैन किरण विहार, रवि जैन, प्रदीप जैन, नरेश जैन खेकड़ा, राहुल जैन, अनिल जैन, पत्रकार विपुल जैन बागपत, त्रिलोक चंद जैन बड़ागांव, अजय जैन, विवेक जैन, ऋषभ जैन, प्रवीण मलिक, सोनिया तीरखा, बबीता जैन सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *