Spread the love

उपजा बागपत ने किया हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित

  • कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।(दर्शन समीक्षा)

बड़ौत नगर की नगर पालिका परिषद में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) बागपत द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्य अतिथि व गन्ना समिति मलकपुर के चेयरमैन अंकित वीर सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश तथा पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यमंत्री केपी मलिक सहित अनेकों वक्ताओं ने पत्रकारिता की महत्ता पर प्रकाश डाला और पत्रकारों के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में पत्रकारों को उपजा की टीशर्ट, सम्मान-पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों के हित मे किये गए कार्यो व कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए पत्रकारों ने उपजा के जिलाध्यक्ष मनोज उज्ज्वल जी व उनकी कार्यकारिणी की जमकर तारीफ की व सभी ने 200 वर्षों पुरानी हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध पत्रकार विश्व बंधु शास्त्री जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, संगठन के महामंत्री अरुण राठी, कोषाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, नरेशपाल तोमर, गौरव तोमर, संजय त्यागी, विवेक जैन, हैदर, आरिफ, राजू, महेश शर्मा, सौरभ, डॉक्टर दीपक धामा, उमेश शर्मा, बिजेंद्र, पंकज जैन, राजसिंह मलिक, विवेक कौशिक, विनीत कौशिक, धर्मपाल गिरी, राहुल, मेहंदी हसन, विकास शर्मा, प्रभात जैन, सुनील कुमार, सुरेंद्र मालनिया, यतेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *