Spread the love

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर युवती से लगातार चार साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। सिपाही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था।

गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और शादी का झांसा देकर फिर उसे गर्भवती कर दिया। चार साल में युवती से अलग-अलग मौके पर हजारों रुपए भी लिए और उसके साथ कई बार मारपीट और जानलेवा हमले भी किए।

युवती के साथ लगातार संबंधों के बावजूद सिपाही ने अपनी शादी तय कर ली और गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को इलाहाबाद में शादी रचा ली। शादी समारोह के लिए अवकाश लेकर जाने के बावजूद युवती के संपर्क में रहा।

सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए जब युवती को फोटो मिला तो सिपाही प्रशांत राय से सवाल किए। युवती को फिर झांसा देने और उसके साथ ही रहने की बात करने लगा, इसके बाद पीड़िता ने 4 मई को सारनाथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *