Spread the love

बालाजी सेवा समिति ने रचाई मानवता की मिसाल, दस गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह

सहारनपुर – जनपद मे मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक खूबसूरत मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा दस गरीब और जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही भव्य और भावुक माहौल में संपन्न कराया गया! यह आयोजन सिर्फ एक विवाह नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत का उत्सव बन गया, जिनके लिए शादी एक सपना बनकर रह जाती है – समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग और पार्षद अनुज जैन ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की! समिति के पदाधिकारियों ने भी पूरे मन से इस पुनीत कार्य को सफल बनाया और सभी जोड़ों को दान-दहेज देकर सम्मानपूर्वक विदा किया – इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी संजय करनवाल, मुकेश चौरसिया, राजेश चौरसिया, राजेश्वर प्रसाद और सतीश सिंघल ने कन्यादान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई – कार्यक्रम में राहुल जैन, सचिन गोयल, प्रवीण वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे – खुशी, आंसू और आशीर्वाद से भरे इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज साथ खड़ा होता है, तो किसी की जिंदगी बदल सकती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *