देहरादून/ स्पा सेंटर पर रंग शाला पुलिस का छापा 05 महिलाएं मिलीं

Spread the love

देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा

05 महिलाएं मिलीं, संचालिका व मकान मालिक पर कार्रवाई, सेंटर सील

शहर में चल रहे सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने विकासनगर क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। “हॉलीवुड स्पा सेंटर” पर की गई इस रेड के दौरान पुलिस को मौके पर 5 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिलीं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को सील कर दिया और संचालिका के खिलाफ चालान किया। इसके साथ ही मकान मालिक पर भी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई है, जिसके अंतर्गत होटल, स्पा सेंटर, ढाबों व अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना सत्यापन कर्मचारियों को काम पर रखना कानूनन अपराध है और इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने दी चेतावनी:
सभी होटल, गेस्ट हाउस और स्पा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का तुरंत सत्यापन कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *