ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नए हथियार का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि उसका यह हथियार दुश्मन खेमे में खलबली मचा देगा।
ईरान ने यह हथियार निकालने की धमकी ऐसे समय दी है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके समझौते के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरानी प्रपोजल को ठुकराते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी जारी रहेगी।
ईरान के सरकारी मीडिया ने नेवी के कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी का बयान जारी किया है। बयान में शाहराम ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान बहुत जल्द दुश्मन सेनाओं का सामना एक ऐसे हथियार से करेगा, जिससे वे बहुत डरते हैं। यह हथियार दुश्मनों के एकदम करीब है, मुझे डर है कि उनके नेताओं को हार्ट अटैक आ सकता है। ईरान की इस नई धमकी से फिर से लड़ाई छिड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है।












Leave a Reply