जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जायेगी उस दिन कोई भी मनुष्य इसका दुरुपयोग नहीं कर पायेगा _पंडित गजेन्द्र नागर उज्जैन मध्यप्रदेश

Spread the love


🪷 || जीवन एक अवसर || 🪷

यह मानव जीवन अनमोल एवं दुर्लभ है। जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जायेगी उस दिन कोई भी मनुष्य इसका दुरुपयोग नहीं कर पायेगा। मानव जीवन प्रभु द्वारा प्रदत्त एक अनमोल उपहार है। जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है, लेकिन जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता। जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का एवं श्रेष्ठ को पाने का।

जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, लेकिन सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं है। जीवन को बुरा केवल उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही लगी रहती है।जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है, लेकिन सब कुछ देने पर भी जीवन को नहीं पाया जा सकता है। जीवन को बुरा कहने की अपेक्षा जीवन की बुराई मिटाने का प्रयास करो, यही विवेकी मनुष्य का लक्षण है।

   कथा एवं धार्मिक सेवाओं हेतु संपर्क

पंडित गजेंद्र नागर
उज्जैन, मध्य प्रदेश
श्रीमद्भागवत कथा, राम कथा, शिव कथा, नानी बाई का मायरा, देवी भागवत एवं अन्य पुराणों की कथा के लिए संपर्क करें।
मोबाइल: 99269 12807