संसार में आस्तिक और नास्तिक लोग सदा से चले आ रहे हैं। महर्षि मनु जी ने कहा था कि “जो लोग ईश्वर के बनाए वेदों का विरोध या खंडन करते हैं, वेदों की निंदा करते हैं, वे नास्तिक हैं। वे स्वयं तो वेद विरुद्ध आचरण करते ही हैं, और दूसरों को भी वेद विरुद्ध कर्मों को करने की प्रेरणा देते हैं।” इसका अर्थ यह हुआ, कि “वे स्वयं तो ईश्वर की न्याय व्यवस्था में दंड के पात्र हैं ही, और अन्य लोगों को भी दंड की ओर धकेल रहे हैं।”
“इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें, और वेद तथा वैदिक ऋषियों के बनाए शास्त्रों का अध्ययन करें। वेदानुकूल चिंतन मनन विचार तथा व्यवहार करें। तभी आपका जीवन सुखमय बनेगा, अन्यथा नहीं।”
किसी भी काम को छोटा समझकर मत छोड़िए, क्योंकि बड़ी इमारत की पहचान उसकी ऊँचाई से होती है, लेकिन उसकी मजबूती हमेशा छोटी-छोटी ईंटों पर टिकी होती है। जिंदगी में छोटी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने वाला ही बड़ी जिम्मेदारियों के योग्य बनता है.!
अपनी असफलता को अपनी पहचान मत बनने दीजिए, उसे अपनी अगली सफलता का शिक्षक बनाइए। क्योंकि जो इंसान अपनी गलती से सीखना जानता है, उसे बार-बार वही सबक सिखाने के लिए जिंदगी मजबूर नहीं करती.!















