उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के मलबे और घटनास्थल का वीडियो सामने आया है, हादसे में बेंगलुरु क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर समेत छह लोगों की मौत हुई है
घटनास्थल पर दुर्घटना के बाद का वीडियो सामने आया है, जहां हादसे की जगह पर रिकवरी ऑपरेशन चलाया जा रहा है और मृतकों के शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है
हादसे के बाद अब प्राथमिकता शवों की बरामदगी, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने की है, विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की तलाश भी जांच प्रक्रिया का हिस्सा होगी











