स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सम्मेलन गोड्डा मे शामिल होने देवघर टीम रवाना
देवघर । प्रवेश गुप्ता दर्शन समीक्षा
स्थानीय बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय से प्रांत सम्मेलन में शामिल होने देवघर टीम गोड्डा केलिए रवाना हो गई है। मौके पर मंच के प्रांत समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वदेशी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी विचार को जन जन तक पहुंचाने एवं समाज को स्वदेशी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को गोड्डा के भारत भारती पब्लिक स्कूल में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें देवघर से मंच के अनेको कार्यकर्ता महिला – पुरुष गोड्डा के लिए रवाना हुए हैं।इस सम्मेलन से स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस अवसर पर गोड्डा शहर में स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली जाएगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से मंच के पदाधिकारीगण एवं मेहमान भारतवर्ष से शिरकत करेंगे । देवघर से रवाना होने वाले टीम में मनोज सिंह,मंच के जिला संयोजक संजय सिंह ,श्री प्रभाष गुप्ता ,माया केसरी ,, महेश दुबे ,सुप्रिया गुप्ता , संजीव सिंह ,बबलू मित्रा, आशा झा,अमर सिन्हा, कुसुम सिंह, निशा,भास्कर बनर्जी, आशुतोष केसरी इत्यादि अनेकों सदस्य प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय सम्मेलन का गोड्डा में भव्य आयोजन
गोड्डा । स्थानीय भारत भारती पब्लिक स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच का प्रांतीय सम्मेलन -अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। स्वदेशी स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने तथा स्वदेशी विचार को जन जन तक पहुंचाने एवं समाज को स्वदेशी जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें मंच के वरिष्ठ मंचासीन पदाधिकारी अखिल भारतीय संगढक कश्मीरी लाल, अरूण ओझा, अन्नदा शंकर पाणीग्राही, बिष्णु सिंह, सतीश कुमार, राजेश उपाध्याय, सचिन बरियार, बंदे शंकर सिंह, अजय उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार, प्रलय सिंह, ज्ञानेन्द्र टुडु, मनोज सिंह, अंजनी सिन्हा, बिन्देसर साहु, हिमांशु मिश्रा आदि ने स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर संकल्पित विस्तार से विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

वक्ताओ ने स्वदेशी अपनाने विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार करने और भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प लिया गया।
सैकड़ो कार्यकर्ता महिला – पुरुष ने सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन से स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इस अवसर पर गोड्डा शहर में स्वदेशी संदेश यात्रा भी निकाली गई । इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ना और समाज को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर से मंच के पदाधिकारीगण एवं मेहमान भारतवर्ष से शिरकत किए।











