|| दुखद हादसा ||
जयपुर में ओवरटेक के चक्कर में मिनी बस की ट्रेलर से टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत
जयपुर – जयपुर में ओवरटेक के चक्कर में एक मिनी बस की टक्कर ट्रेलर से हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।











