जिस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया, अब उस कातिल की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी अनामिका जैन अंबर!

Spread the love

जिस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया, अब उस कातिल की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी अनामिका जैन अंबर!

मेरठ। चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान की बेटी के भविष्य को लेकर कवयित्री डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बड़ा ऐलान किया है। जिला कारागार में मुस्कान से मुलाकात के बाद उन्होंने उसकी बेटी को अपने स्कूल में निःशुल्क शिक्षा देने और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।

बताया गया कि मुलाकात के दौरान मुस्कान अपनी दुधमुंही बेटी के भविष्य को लेकर भावुक हो गई। इसी बीच कवि युगल सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बच्ची के आत्मनिर्भर होने तक मुस्कान की फांसी टालने की मांग भी उठाई।

जिस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी, उसी मामले में अब एक मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर नई बहस छिड़ गई है। सवाल यह है कि मां के गुनाह की सजा क्या उस मासूम को भी भुगतनी चाहिए?