मुंबई//पुनर्जन्म की आस में 4 साल तक फ्रीजर में रखा बुजुर्ग का शव

Spread the love

मुंबई मलाड

पुनर्जन्म की आस में 4 साल तक फ्रीजर में रखा बुजुर्ग का शव

मुंबई के मलाड, कुरार विलेज इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहाँ एक परिवार ने अपने 78-80 वर्षीय बुजुर्ग का शव 4 साल 3 महीने से एक डे-केयर पॉलीक्लिनिक के फ्रीजर में सुरक्षित रखा हुआ था। बुजुर्ग की मौत 9 जून 2022 को कैंसर से हुई थी, जिसका डेथ सर्टिफिकेट भी परिवार ने BMC में जमा किया था।

क्यों रखा – क्रायोनिक्स की उम्मीद
परिवार का बेटा मुंबई में और बेटी अमेरिका में रहती है। बेटी का पिता से गहरा लगाव था और वो क्रायोनिक्स (शव को डीप फ्रीज करके भविष्य में जीवित करने की तकनीक) में विश्वास रखती थी।

परिवार का प्लान था कि शव को अमेरिका के क्रायोनिक्स सेंटर में शिफ्ट किया जाए और हर महीने इसके लिए क्लिनिक को करीब 1.60 लाख रुपये किराया दिया जा रहा था।

कैसे खुला राज –
क्लिनिक पिछले एक महीने से रेनोवेशन के कारण बंद था। सोमवार 29 सितंबर को तेज दुर्गंध की शिकायत पर कुरार पुलिस ने छापा मारा तो फ्रीजर में शव मिला।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी पहलुओं की जांच शुरू की है – क्या किसी शव को इतने लंबे समय तक इस तरह रखना वैध है, और इसके लिए क्या मेडिकल प्रोटोकॉल हैं।