पंजाब//पहले मालिक सोचा था 30 हजार में दे देगा, लेकिन कबाड़ा ट्रैक्टर 1करोड़ 30 लाख में बिक्री हुआ

Spread the love

पंजाब का जलंधर में घर में पड़ा हुआ ट्रैक्टर 1करोड़ 30 लाख में बिक्री हुआ

पूरा खबर

ट्रैक्टर का मॉडल और उम्र। यह जर्मनी की मशहूर कंपनी हेनरिक लैंज़ (Heinrich Lanz AG) द्वारा 1921 में बनाया गया Lanz Bulldog HL-12 मॉडल है। इस हिसाब से यह मशीन करीब 105 साल पुरानी है।

कहां मिला था।

यह ट्रैक्टर दशकों से जालंधर के शहीद भगत सिंह चौक के पास एक पुरानी खंडहरनुमा इमारत में धूल फांक रहा था। स्थानीय लोग इसे केवल लोहे का कबाड़ समझते थे।

वायरल वीडियो से बदली किस्मत। एक व्यक्ति ने इस पुराने ट्रैक्टर का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला, जो तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद देश-विदेश के विंटेज मशीन संग्राहकों (Collectors) की नजर इस पर पड़ी।

बोली और खरीदारशुरुआत में मुंबई की एक कंपनी ने इसके लिए ₹2 लाख की पेशकश की थी, जो बाद में बढ़कर ₹28 लाख तक पहुंची। आखिरकार, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित एक खरीदार ने इसकी ऐतिहासिक अहमियत को समझते हुए इसे ₹1.25 करोड़ में खरीद लिया।

खास तकनीक।

इसमें 12 हॉर्स पावर का सिंगल-सिलेंडर ‘हॉट-बल्ब’ इंजन लगा है। इसे स्टार्ट करने से पहले बाहर से गर्म करना पड़ता था और यह कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) सहित कई तरह के ईंधन पर चल सकता था।

फरवरी 2026 में क्रेन की मदद से इस ट्रैक्टर को ट्रक पर लादकर मुंबई पोर्ट भेजा गया, जहां से इसे अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित कृषि संग्रहालय (California Agriculture Museum) ले जाया गया है।