‘दो और पायलटों ने संभाला कंट्रोल…’ पैसेंजर की मां ने Flydubai के विमान में हुई डरावनी घटना के बारे में बताया
महिला ने बताया कि एक शख्स ने चाकू निकालकर पायलट को मारने की कोशिश की। उनकी बेटी ने विमान में चीख-पुकार और मदद की आवाजें सुनीं। इस दौरान फ्लाइट का कंट्रोल बिगड़ता गया।
इजरायली मीडिया के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद इस घटना की जांच आतंकी घटना के तौर पर की जा रही है।
हवा में उड़ रहे विमान के कॉकपिट में मौजूद एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मारा…
ये भयानक हादसा Dubai से Tel Aviv जा रही Flydubai की उड़ान FZ1073 में हुआ.
जिसके बाद विमान को सऊदी अरब के Tabuk हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
यात्रियों के बयानों के अनुसार, उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों जिनमें से एक Russian और दूसरा Ukrain नागरिक बताया जा रहा है–के बीच हिंसक हाथापाई शुरू हो गई.
इसी झड़प में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर फोल्डिंग नाइफ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.
इजराइली मीडिया और यात्रियों का दावा है कि हमलावर पायलट ने विमान का नियंत्रण छीनने,उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की.
कॉकपिट में हुई इस झड़प के दौरान फ्लाइट ने कुछ ही मिनटों में लगभग 17,400 फीट की ऊंचाई खो दी.
विमान ने पहले सामान्य आपातकाल Code 7700 और फिर हाईजैक Code 7500 का सिग्नल भेजा.
केबिन में चीख-पुकार मचने के बाद, कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर हमलावर पायलट को काबू में किया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉकपिट में चारों तरफ खून फैला हुआ था.विमान को सुरक्षित रूप से Saudi Arab के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया।
सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और खुशी में तालियां बजाते व गाते हुए नजर आए.











