सर आइजैक न्यूटन की कहानी
सर आइजक न्यूटन का जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ था। उनके जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। जब वे बहुत छोटे थे, तो उनकी माँ ने दूसरी शादी कर ली और उन्हें उनकी नानी के पास छोड़ दिया। इस वजह से वे बचपन में काफी अकेले और मानसिक रूप से परेशान रहे।
अपने शुरुआती जीवन में वे इतने अकेले और निराश थे कि उन्होंने अपनी एक डायरी में स्वीकार किया था कि उनके मन में आत्महत्या करने और अपने घर (सौतेले पिता और माँ) को जलाने तक के विचार आए थे।
इस गहरे मानसिक तनाव और निराशा से बाहर निकलकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान विज्ञान और गणित पर लगाया। आगे चलकर उन्होंने गुरुत्वाकर्षण के नियम (Laws of Gravitation) और गति के सिद्धांत (Laws of Motion) दिए, जिसने पूरी दुनिया में आधुनिक विज्ञान की नींव रखी











